CM योगी के करीबी BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गाड़ी से उतारा पार्टी का झंडा
त्रिपाठी के साथ गाड़ी में उनका परिवार भी था। उन्होंने परिचय दिया लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। राकेश त्रिपाठी ने बीजेपी का झंडा गाड़ी से उतार दिया है। उन्होंने अपनी गाड़ी में अब अधिवक्ता लिखवा लिया है।

बीजेपी के लिए टीवी डिबेट में विपक्ष से मोर्चा लेने वाले प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी को लखनऊ पुलिस ने अपमानित कर दिया। उनकी गाड़ी रोककर पूरी तलाशी हुई। हूटर बत्ती आदि चेक की गई। त्रिपाठी के साथ गाड़ी में उनका परिवार भी था। उन्होंने परिचय दिया लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। राकेश त्रिपाठी ने बीजेपी का झंडा गाड़ी से उतार दिया है। उन्होंने अपनी गाड़ी में अब अधिवक्ता लिखवा लिया है।
राजस्थान पत्रिका से बात करते हुए राकेश त्रिपाठी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ श्रीनगर से वापस लौट रहे थे तब उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस वालों ने उनके और परिवार वालों की वीडियो बनाई और चेकिंग के बहाने बदसलूकी की। राकेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस वाले उन पर हावी हो गए थे। उन्होंने इस बात पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी वरना पुलिस वाले उन पर हमला भी कर सकते थे।

इसी बीच, बीजेपी प्रवक्ता से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




