uttar pradesh

वृंदावन में प्रसिद्ध जिंदल मेमोरियल हॉस्पिटल में लगाया गया निशुल्क स्वास्थ शिविर

जनपद के वृंदावन में कैलाश नगर के सामने प्रसिद्ध जिंदल मेमोरियल हॉस्पिटल में पूज्यनीय स्व: शांति गोस्वामी की पुण्य स्मृति में एक निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।

मथुरा(रजत शर्मा)। जनपद के वृंदावन में कैलाश नगर के सामने प्रसिद्ध जिंदल मेमोरियल हॉस्पिटल में पूज्यनीय स्व: शांति गोस्वामी की पुण्य स्मृति में एक निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक संख्या में मरीजों का इलाज किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर के 2 बजे तक लगाया गया। जिसमें मरीजों के लिए निशुल्क परामर्श और जांच की गई। इस भीषण गर्मी में मरीजों को बचाव के उपाय भी और जागरूक किया।
संस्था के चेयरमैन दास बिहारी अग्रवाल ने सभी ब्रजबासियो को स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। संस्था की डायरेक्टर डॉ प्राची अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हम जरूरत मंद लोगों के ऐसे निशुल्क शिविर का समय समय आगे भी आयोजन करते रहेंगे। डॉ भरत अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ सेवा प्रदान की जाए। इस शिविर में डॉ शिव कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस शिविर के आयोजन से मरीजों ने संस्था के डॉक्टर्स का और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button