भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विजेंद्र सूद के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र अधिकारी से मिलकर की सख्त कार्रवाई की मांग
पिछले दिनों मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल में खुले में कुर्बानी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा दलित समाज के लोगों पर जानलेवा हमला किया गया।

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। पिछले दिनों मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल में खुले में कुर्बानी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा दलित समाज के लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। मुकदमा दर्ज होने के इतने दिन बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज दलित समाज के लोग आज सीओ मवाना तथा इंस्पेक्टर मवाना से मिले व अपना विरोध दर्ज कराया।

मंडल उपाध्यक्ष राहुल जाटव तथा मोनू जाटव ने बताया कि ईद के दिन खुले में कुर्बानी के विरोध में जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अनुसूचित मोर्चा अर्जुन जाटव के ऊपर मुस्लिम समाज के युवकों के द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया था।
तथा बाद में घरों पर पथराव तथा फायरिंग कर दलित समाज के लोगों की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई थी।
जिसके आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है जिससे दलित समाज में रोष व भय का माहौल उत्पन्न है उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो दलित समाज के लोग अपने घरों पर ताले लगाकर चाबियां पुलिस विभाग को सौंप देंगे क्योंकि पुलिस की लापरवाही दोबारा से मवाना में दंगा कर सकती हैं आरोपी खुल्लम खुल्ला पीड़ितों पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।
इस दौरान उनके साथ भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सूद,अर्जुन जाटव, मोनू जाटव उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, योगेंद्र जाटव अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, मनीष गुर्जर जिला संगठन मंत्री भीम आर्मी,विकास हरित (प्रदेश सचिव भीम आर्मी) गुड्डू विधानसभा अध्यक्ष सुनीत कपिल ,नवीन,अश्वनी जाटव, ललित जाटव,राहुल,योगेश,आशु,विजय पाल, रंजीत आदि उपस्थित रहे।


