गिलमान उर्फ मोनू का फलावदा पुलिस ने किया हाफ एनकांउटर
थाना प्रभारी राजेश कुमार काम्बोज मय टीम चैकिंग के दौरान कस्बा फलावदा में रविवार की रात हमलावरों ने अनस को फोन करके घर से बस स्टैंड पर बुलाया। इसके बाद अनस के सीने में गोली मारकर गिलमान उर्फ मोनू अपने साथियों के साथ फरार हो गया था।

फलावदा(शुभम अग्रवाल)। थाना प्रभारी राजेश कुमार काम्बोज मय टीम चैकिंग के दौरान कस्बा फलावदा में रविवार की रात हमलावरों ने अनस को फोन करके घर से बस स्टैंड पर बुलाया। इसके बाद अनस के सीने में गोली मारकर गिलमान उर्फ मोनू अपने साथियों के साथ फरार हो गया था।
थाना फलावदा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 115/2024 धारा 302/34 भादवि से फरार चल रहे शाकिर उर्फ मोटा पुत्र मुजीबुर्रहमान निवासी मोहल्ला अंम्बेडकर कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ उम्र करीब 23 वर्ष व साहिल पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला मघरा वाली मस्जिद बस स्टैंड के पास कस्बा फलावदा जनपद मेरठ उम्र करीब 19 वर्ष को 17.06.2024 को अमरोली उर्फ बड़ागांव वाले रास्ते से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के मुख्य आरोपी गिलमान उर्फ मोनू द्वारा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान गदनपुरा मार्ग पर हाजी उस्मान के बाग में ट्यूबबेल के पास पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किए जाने के पश्चात मुठभेड़ के पुनः हिरासत में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
>गिलमान उर्फ मोनू का आपराधिक इतिहास रहा है। 1.मु0अ0सं0 9/17 धारा 147/148/452/323/324/504/506 भादवि थाना फलावदा मेरठ। 2.मु0अ0सं0 224/17 धारा 323/325/504/ भादवि थाना फलावदा मेरठ। 3. मु0अ0सं0 106/18 धारा 307/324 भादवि थाना फलावदा मेरठ। 4.मु0अ0सं0 32/19 धारा 307/452/323/427 भादवि थाना फलावदा मेरठ। 5. मु0अ0सं0 61/19 धारा 506/507 भादवि थाना फलावदा मेरठ। 6. मु0अ0सं0 107/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना फलावदा मेरठ। 7. मु0अ0सं0 109/16 धारा 307/452/323/504 भादवि थाना फलावदा मेरठ। 8. मु0अ0सं0 102/20 धारा 323/452/504/506 भादवि थाना फलावदा मेरठ। 9. मु0अ0सं0 181/20 धारा 147/148/149/452/307/506 भादवि थाना फलावदा मेरठ। 10. मु0अ0सं0 115/24 धारा 302/34 भादवि थाना फलावदा मेरठ। 11. मु0अ0सं0 119/24 धारा 307 भादवि थाना फलावदा मेरठ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार काम्बोज थाना फलावदा जनपद मेरठ। फलावदा चौकी इंचार्ज विजेंन्द्र सिंह थाना फलावदा जनपद मेरठ। महलका चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह थाना फलावदा जनपद मेरठ। उ0नि0 दीपक जायसवाल थाना फलावदा जनपद मेरठ। उ0नि0 उदयभान थाना फलावदा जनपद मेरठ। है0का शेर सिंह है0का अनुज जावला, व सूरज कुमार मौजूद रहे।


