Uncategorized

अजगर साप ने जंगली गीदड़ को निगला, हडकंप

क्षेत्र के गांव बटावली के जंगल में एक अजगर ने जंगली जानवर को निगल लिया। किसानो ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

बहसूमा। क्षेत्र के गांव बटावली के जंगल में एक अजगर ने जंगली जानवर को निगल लिया। किसानो ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन सूचना पाकर भी वन विभाग के अधिकारी या कर्मचारी मौके पर जाना भी गवारा नही समझा। ग्रामीणों ने बडी मशक्कत से अजगर से गीदड़ को उसके मुह से निकाला और उसे रजवाहे के पास छोड दिया है। वन विभाग की इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि वह उच्चाधिकारियों से इस मामले में शिकायत करेगें।
शनिवार की सुबह बटावली निवासी कपिल पुत्र मैम्बरपाल की खेत की मेड में एक अजगर ने जंगली गीदड़ को निगल लिया। गीदड़ ने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन अजगर ने उसे आधा निगल लिया। किसानो ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हे दो टूक कह डाला कि हमारे पास कोई आदमी नही है। दोपहर तक आयेगे उसके बाद आपके पास भेजेगे। इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगे। डिप्टी रेंजर मनोज कुमार का कहना है कि इस मामले की सूचना मिली थी। लेकिन जब तक मौके पहुंच जाते अजगर ईख के खेत घुस गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button