Uncategorized

मंत्री ने सर्किट हाऊस में स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में संबंधित अधिकारियो के साथ की बैठक

गाय के गोबर से अन्य वस्तुएं बनाये जाने पर किया जाये कार्य-श्री धर्मपाल सिंह

आज मा0 मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन उ0प्र0/प्रभारी मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी द्वारा सर्किट हाऊस में स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में पशुपालन से संबंधित योजनाएं, संचारी रोग एवं बचाव, स्वच्छता, जल जीवन मिशन, विद्युत आपूर्ति, बाढ सुरक्षा, कांवड यात्रा आदि बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि बारिश के मौसम में पशुओ में संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं बढ़ जाती है, ऐसे में पशुओ को संक्रामक रोगो से बचाव के लिए दवाओ की उपलब्धता तथा अन्य उपाय समय से किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होने कहा कि पशु सेवा हमारा धर्म है। किसान की आय कृषि के साथ पशुपालन करने से बढेगी। उन्होने मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, सुअर पालन, बकरी पालन, भेड पालन से संबंधित योजनाओ के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये।

मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठको में सम्मिलित होकर कृषको को गाय न छोडने के लिए समझाया जाये। उन्होने कृषको को कृत्रिम गर्भाधान, सैक्सड सीमन का प्रयोग (इस विधि में सिर्फ मादा पशु का जन्म होता है), बधियाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होने कब्जामुक्त तथा कब्जायुक्त चारागाहो की जानकारी प्राप्त करते हुये चारागाहो में हरा चारा बोने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियो को गौशालाओ में जाने के निर्देश दिये तथा कहा कि गाय के गोबर से अन्य वस्तुएं बनाये जाने पर कार्य किया जाये। उन्होने गौशालाओ के लिए गोबर से लकडी बनाने की मशीन लेने के निर्देश दिये। संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गाय के गोबर से देशी खाद का निर्माण किया जा रहा है तथा नई गौशाला के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि प्रत्येक घर मेंं कनेक्शन के साथ टोटी भी लगवाने की व्यवस्था की जाये ताकि पीने का स्वच्छ जल बर्बाद न हो। विद्युत विभाग के अधिकारी से विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर फुकने पर बदलने की कार्यवाही आदि की जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होने बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण की जानकारी लेते हुये समस्त तैयारियो को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। कांवड यात्रा को लेकर मा0 मंत्री जी ने कहा कि पूर्व में हुई घटना की पुनरावृत्ति न हो तथा कांवड यात्रा सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न हो इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाये।

इस अवसर पर मा0 महापौर हरिकांत आहलुवालिया, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मा0 विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, मा0 पूर्व एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, नगर आयुक्त डा0 अमित पाल शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 राजेन्द्र कुमार शर्मा, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button