दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति द्वारा गंग नहर घाट दौराला पुल सरधना पर किया गया योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
योगाभ्यास आसनों में ताड़सन, कटी चक्रसन, उस्ट्रासन, वज़रासन, मकारासन, भ्रमरी, अनुलोम विलोम आदि योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया।

मेरठ। आज दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन गंग नहर घाट दौराला पुल सरधना पर किया गया। योगाभ्यास आसनों में ताड़सन, कटी चक्रसन, उस्ट्रासन, वज़रासन, मकारासन, भ्रमरी, अनुलोम विलोम आदि योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में विशेष रूप से “महिला सशक्तिकरण के साथ योग“ थीम पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) मेरठ तुषार गुप्ता द्वारा किया गया उन्होंने जिला गंगा समिति द्वारा किए जाने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम की रूपरेखा से सबको अवगत कराया।

मुख्य अतिथि गौरव चौधरी द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा डीएफओ मेरठ द्वारा सभी से इसी प्रकार नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के समीप योग करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में डॉ नीरा तोमर प्रधानाचार्य मल्लू सिंह इंटर कॉलेज दौराला के नेतृत्व में छात्राओं ने योग किया। अंत में सभी को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वन विभाग के रेंज कार्यालय सरधना के अधिकारी एवं कर्मचारी, शहजादा, राशिद, गंगा ग्राम नीमका से अनुज कुमार, समाजसेवक अंकित गोयल, यथार्थ के सारथी से जूही त्यागी आदि का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीएफओ मेरठ राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी सरधना पंकज सिंह राठौड़, स्थानीय प्रधान, जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे।

