Uncategorized

बागपत में धूमधाम के साथ मनाया गया श्री खाटू श्याम महोत्सव

श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल बागपत के सौजन्य से नगर के चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में श्री खाटू श्याम महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

बागपत। श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल बागपत के सौजन्य से नगर के चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में श्री खाटू श्याम महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

रात को बाबा खाटू श्याम का विशाल जागरण हुआ। जागरण में भजन प्रवाहक वैष्णवी शर्मा व अंजली शर्मा मध्य प्रदेश, ब्रज भाव साध्वी दीदी पूजा सखी श्रीधाम, रसिक संत बाबा हाऊ बलाऊ बिहारी दास जी महाराज वृंदावन व मनोज शर्मा पागल ग्वालियर द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर बाबा का गुणगान किया गया। श्रद्धालु भजनों को सुनकर अपने पैरों को नहीं रोक पाए और बीच पंडाल में ही जमकर झूमे। जागरण में आए अतिथियों का आयोजन समिति की तरफ से पगड़ी, माला व पटका पहनाकर सम्मान किया गया। जागरण राकेश मित्तल प्रधान सोनीपत धाम के सानिध्य में आयोजित किया गया। श्री राम मंदिर अयोध्या का दरबार तथा ड्रोन कैमरे से श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा करना जागरण का मुख्य आकर्षण रहा। मंच का संचालन गुलशन खन्ना ने किया। समाजसेवी राजीव गर्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मीठे शर्बत की प्याऊ लगाई गई। इस मौके पर प्रकाश चौधरी, रमेश वर्मा, अमित चंदोरिया, नीरज वर्मा, गोपाल, ललित शर्मा, विवेक गोयल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी अजय चौहान, प्रमुख समाज सेवी नीरज नैन, आशीष रुहेला, अशोक कुमार फोटू वाले पाबला, अरविंद गोयल, एडवोकेट आशुतोष अग्रवाल, सुजीत लखेरा, कपिल गुप्ता उर्फ कन्हैया, आकाश सेठी, सूर्य प्रकाश चौहान, सन्नी गुप्ता खेकड़ा, शुभम सिंघल, एडवोकेट पुनीत शर्मा, नवोदित, सुमन, डॉक्टर करणवीर सिंह, डॉक्टर मनीष त्यागी, संजय रुहेला सभासद, मुन्ना गोयल, अंकुर जैन मिलन, उमेश गुप्ता आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button