तुम मुझे भूल मत जाना तेरी सेवा ठाऊ : महंत मंजित
महंत मंजित के लाडले पुत्र नींबू प्रजापति ने धूने के सामने लगाई गद्दी, जयकारों से गूंजा धाम

मवाना( संवादाता आरके विश्वकर्मा)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव गडीना में स्थित चमत्कारी बाबा मोहनराम धाम पर 11 दिवसीय अग्नि तपस्या के समापन से एक दिन पहले धाम के महंत मंजित सिंह भगतजी के बेटे नींबू प्रजापति ने तपती भीषण गर्मी के बीच लग रहे धूने के बीच गद्दी लगाकर सभी संगत को हैरत में डाल दिया। महंत मंजित गुरु के छह वर्षीय मासूम बेटे नींबू प्रजापति द्वारा अग्नि के बीच आसन लगाते हुए देख सेवकों ने फूलों की वर्षा कर उत्साहवर्धन किया और सेवकों ने परिक्रमा कर बाबा मोहनराम सतगुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में गड़ीना बाबा मोहनराम धाम के महंत मंजित सिंह भगतजी एवं दिल्ली बांके बिहारी बाबा मोहनराम धाम से जुड़े सेवक प्रशांत मिश्रा भगत की भक्ति के आगे मौसम फेल नजर आया। मौसम विभाग की जारी हीट वैब गाइडलाइन जारी के बाद भी भक्तों की आस्था कम होने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं कुछ सेवक खड़ी झूला सेवा कर अपनी मनोकामना को पूर्ण करने में जुटे हैं। आसमान से बरस रही चिलचिलाती गर्मी एवं धूने से उठ रही लपटे से मंदिर परिसर का तापमान और अधिक बढ़ गया है लेकिन बाबा मोहनराम की भक्ति के आगे मौसम फेल हो गया है। महंत मंजित सिंह भगतजी ने बताया कि ज्येष्ठ मास में विशेष रूप से कलियुग अवतार बाबा मोहनराम की चमत्कारी रोशनी पाने के लिए कठोर तप करना होता है। वहीं दूसरी और मंदिर के महंत मंजित सिंह भगतजी के बेटे नींबू प्रजापति ने दादा गुरु के साथ पिता मंजित सिंह का आशीर्वाद लेकर धूने में पहुंचे और सभी को आश्चर्यचकित कर गद्दी पर बैठ गया। इस दौरान संगीत मंडली से जुड़े गायकों में शामिल अजीत सैनी, चांदवीर पप्पू एवं दीपक सौजनी ने बाबा मोहनराम के भजन कीर्तन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने धूने की परिक्रमा करते हुए जयकारे लगाए और फूलों की वर्षा कर गुरु मंजित सिंह का आशीर्वाद लिया। गुरु ने बताया कि तपती गर्मी में अग्नि तपस्या का मुख्य उद्देश्य दुखियों के दुःखों का निवारण करना है। गुरुवार को दसवें दिन प्रतिदिन की भांति सेवकों ने पूजा अर्चना कर माथा टेका और मनोकामनाएं मांगी। 11 दिवसीय अग्नि तपस्या शुक्रवार को पूर्ण होने के बाद गड़ीना बाबा मोहनराम धाम पर हवन-यज्ञ के साथ भोग लगाया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सेवकों ने बाबा के भजन तु मुझे भूल मत जाना हम तेरे है पुजारी पर खूब आनंद उठाया।
इस मौके पर धाम के भंडारी दीपक , महेंद्र सिंह , अजीत सैनी, आशु , अंकित, पत्रकार मुकेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह, मनोज, निरंकार, प्रिंस चौधरी, आशीष अपनी-अपनी अलग-अलग सेवा करने में जुटे हुए दिखाई दिए।


