Uncategorized

आर्य समाज मानव निर्माण की एकमात्र कार्यशाला : बबीता तोमर

शरीर को स्वस्थ रखना दुनिया में सबसे आवश्यक कार्य है। युवा पीढ़ी विकारों से दूर रहे। वर्तमान समय में हमारे बच्चे अच्छी विचारधारा को आत्मसात करते हुए जीवन में आगे बढ़े। मेहनत करें, बड़ों का सम्मान करें, ईमानदारी का जीवन जीये।

बागपत। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में बड़ौत नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहे आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण आवासीय शिविर का भव्य समापन समारोह आसन, पीटी ,सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार ,जूडो कराटे, डंम्बल ,लेजियम ,लाठी, पिरामिड, भाला, रस्से के आसन एवं तलवार के विशेष प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि बबीता तोमर ने कहा कि आर्य समाज मानव निर्माण की एकमात्र कार्यशाला है। शरीर को स्वस्थ रखना दुनिया में सबसे आवश्यक कार्य है। युवा पीढ़ी विकारों से दूर रहे। वर्तमान समय में हमारे बच्चे अच्छी विचारधारा को आत्मसात करते हुए जीवन में आगे बढ़े। मेहनत करें, बड़ों का सम्मान करें, ईमानदारी का जीवन जीये। यही विद्यार्थी जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। आर्य समाज के लोग शिविरों के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाने का कार्य कर रहे हैं, यह बधाई के पात्र हैं। सुधार के कार्यक्रम में व्यापकता लानी चाहिए। भाजपा वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी सिसोदिया ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे की ओर आकर्षित हो रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं, तभी एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। विशिष्ट अतिथि सत्यवती आर्या ने कहा हमें बेटियों के निर्माण करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार चलाने होंगे ,तभी जाकर के समाज में जन जागरण हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर गीतांजलि तोमर ने की। कार्यक्रम संचालन करते हुएं सभा मंत्री रवि शास्त्री ने बताया बेटियों के निर्माण के लिए जुलाई माह से लगातार विद्यालय में यह अभियान जारी किया जाएगा। ताकि हमारे बच्चे संस्कारवान बन सके। बच्चों का निर्माण करना ही हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं डॉक्टर शश्या तोमर , सविता आर्या, राजेश उज्जवल , मीनाक्षी सिसोदिया, डॉ मनीष तोमर , प्रोफेसर सुरेंद्र पाल आर्य प्रधानाचार्य रामपाल तोमर, कपिल आर्य , धर्मपाल त्यागी, कपिल आर्य,राजेश उज्जवल, सुमेधा आर्या,मीरा वर्मा, प्राचार्य अनु चौधरी, प्राचार्य महेंद्र लाम्बा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button