Uncategorized

देहरादून के परिवार ने अनाथ बच्चों संग पुत्री का जन्मदिन मनाया

देहरादून एक जैन परिवार ने बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में पढ़ने वाले अनाथ बच्चों के साथ अपनी पुत्री पावनी जैन का 14 वॉ जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

बिनौली।  देहरादून एक जैन परिवार ने बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में पढ़ने वाले अनाथ बच्चों के साथ अपनी पुत्री पावनी जैन का 14 वॉ जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

पावनी जैन के नाना बड़ौत निवासी सुनील जैन ने बताया कि पावनी देहरादून में अपने मम्मी, दादा, दादी संग रहती है और वह कक्षा 9 में पढ़ती है। छुट्टी में बड़ौत अपने नाना के यहॉ आयी। बुधवार को उसके जन्मदिन पर मम्मी प्राची जैन, दादा डॉ. अवदेश जैन, दादी गीता जैन, नानी मंजू जैन, युगम जैन, मनन जैन बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में पहुचे जहॉ पंडित मुकेश जैन ने शांतिधारा, अभिषेक की क्रियाएं कराई। इसके बाद परिवार के लोगों ने गुरुकुल में पढ़ने वाले अनाथ बच्चे दिव्यांश, जैन, पारस, नैतिक, सक्षम, हर्ष, गौरव, वंश, शिवा के साथ पावनी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत भी किया। मास्टर चंद्रकांत, विकास उर्फ विक्की जैन, क्षितिज जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button