Uncategorized

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंत्री राजकुमार डूंगर जिला अध्यक्ष सुभाष गाबा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जाना पीड़ित का हाल

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल में पिछले दिनों मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा दलित समाज पर किए गए हमले में घायल हुए अनुसूचित जाति के अर्जुन जाटव से मिलने विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंत्री राजकुमार डूंगर के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सुभाष गाबा के साथ उनके आवास पर पहुंचा तथा अर्जुन जाटव का कुशल क्षेम पूछा
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुसलमानों द्वारा हिंदुओं पर हमले बढ़े हैं।
उत्तर प्रदेश की सरकार ऐसे जिहादियों से निपटने में सक्षम है विश्व हिंदू परिषद हिंदुओं पर हो रहे इन हमलों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और मुख्यमंत्री जी से भी यह अपील करता हैं की ऐसी जिहादी मानसिकता के लोगों पर रासुका लगाकर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने थाने में तैनात एक दारोगा द्वारा कार्यकर्ताओं से की गई अभद्रता पर भी रोष प्रकट किया। तथा तुरंत एसपी देहात से फोन पर उस दरोगा की शिकायत कर तुरंत उसको हटाने की अपील की उन्होंने पीड़ित परिजनों को भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
लइस दौरान उनके साथ विहिप जिलाध्यक्ष सुभाष गाबा भाजपा के सौरभ शर्मा ग्राम प्रधान गणेशपुर आशु त्यागी नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेंद्र जाटव युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीष शर्मा नगर उपाध्यक्ष राहुल जाटव विश्व हिंदू परिषद के राहुल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button