delhi

सालों से फरार कैदी अब हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बच्ची का अपहरण और उससे दुष्कर्म मामले में दोषी एवं पैरोल पर रिहा होने के बाद 3 साल से फरार 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अ

दिल्ली पुलिस ने बच्ची का अपहरण और उससे दुष्कर्म मामले में दोषी एवं पैरोल पर रिहा होने के बाद 3 साल से फरार 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाहरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था इस जुर्म में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) अमित गोयल ने बताया, ‘‘कोविड-19 के दौरान आरोपी को अप्रैल 2020 में पैरोल पर रिहा किया गया था लेकिन उसने निर्धारित समय फरवरी 2021 तक जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया। जेल अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई।” पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली कि अपराधी दिल्ली के नांगलोई में छिपा है, उसे वहां से 11 जून को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार , ‘‘उसने बताया कि वह 2012 में बवाना की जेजे कॉलोनी में रहता था। वह बच्ची को कुछ देने के बहाने बहला-फुसलाकर बवाना नहर के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पैरोल के बाद वह जेल वापस नहीं गया और बार बार अपना ठिकाना बदल रहा  था।”

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button