Uncategorized

भू दृष्टि फाउंडेशन ने किया अतिथियों का सम्मान

निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर भू दृष्टि फाउंडेशन की महिला सशक्तिकरण की टीम ने कोताना रोड बड़ौत पर प्याऊ लगाकर सेवा की।

बागपत। निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर भू दृष्टि फाउंडेशन की महिला सशक्तिकरण की टीम ने कोताना रोड बड़ौत पर प्याऊ लगाकर सेवा की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि रवि मार्ट शॉपिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एम डी रविंद्र कुमार व अंजू खोखर प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय जाट महासभा व प्रधानाचार्य ओमबीरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। भू दृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुसुम चौहान द्वारा सभी सेवा धारी और अतिथियों को फूल माला पहनाकर व तुलसी पौधा सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया। इस प्याऊ सेवा में अनीता कौशिक विमला देवी अश्वनी शर्मा रोहित कुमार उषा देवी विमलेश देवी सुलोचना देवी उर्मिला चौहान राज शुक्ला वंश चौहान प्रशांत चौहान रुस्तम चौहान उत्तम चौहान मयंक चौहान आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button