ईद-उल-अजहा के दौरान देश के अमनो-अमान के लिए कराई दुआ
ईद-उल-अजहा के त्यौहार बड़ी सादगी एवं सौहार्द के साथ मनाया गया। उलेमाओ ने देश में अमनो-अमान व बारिश के लिए दुआएं कराई।

बहसूमा। ईद-उल-अजहा के त्यौहार बड़ी सादगी एवं सौहार्द के साथ मनाया गया। उलेमाओ ने देश में अमनो-अमान व बारिश के लिए दुआएं कराई। इस मौके पर मौलानाओ ने कहा की ईद-उल-अजहा के पर्व पर कुर्बानी करते समय पर्दे का ख्याल रखें। पशुओं के अवशेष सड़क व नालियों में न फैके। नगर में स्थित ईदगाह में मुफ्ती फहीम ने सुबह 7 बजे नमाज अदा कराई। जिसमें उन्होंने देश में भाईचारा एवं सौहार्द तथा अमनो-अमान तथा बारिश के लिए दुआएं कराई। वही कस्बा रामराज में स्थित ईदगाह में मौलाना शकील अहमद ने 7:30 बजे नमाज अदा कराई। वही अकबरपुर सादात में मौलाना फुरकान ने नमाज अदा कराई। अस्सा की ईदगाह में हाफिज ताहिर ने ईद की नमाज अदा काराई। तखावली में स्थिति गांव में ईदगाह में हाफिज जब्बार ने ईद की नमाज अदा कराई। ईद के दौरान हजारो अंकिकतमदो ने देश के अमनो-अमान तथा बारिश के लिए दुआ की। वही समाजसेवियों ने ईद के दौरान शरबत एवं जीरे की बोतल वितरित की वही नगर में भीष्म शर्मा ने नमाजों के ऊपर गुलाब के फूल की वर्षा की और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वही चैयरमैन सचिन सुकड़ी एवं सभासदगणों ने सभी नमाजियों से हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी। वही नगर पंचायत द्वारा कोल्ड ड्रिंक का भी वितरित किया गया। इस मौके पर सभासद वीरेंद्र नागर, विष्णु कुमार, अरुण कुमार, सूरजपाल, सचिन कश्यप, मोनू जाटव, राजू राठी, दीपक गुर्जर, रामराज में प्रधान जितेंद्र आदि ने बधाई दी।


