Uncategorized

गेटवे की पूर्व छात्रा फ्लाइंग ऑफिसर पारुल दांगी का गेटवे में हुआ सम्मान

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में गेटवे की भूतपूर्व छात्र पारुल दांगी पुत्री गुलबीर सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में गेटवे की भूतपूर्व छात्र पारुल दांगी पुत्री गुलबीर सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

पारुल दांगी के पिता राजकीय इंटर कॉलेज दौझा में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत है। उनकी पुत्री ने प्रारंभिक शिक्षा व हाईस्कूल गेटवे इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की। इसके पश्चात इंटर तथा बीएससी के बाद वायु सेवा में जाने की तैयारी शुरू की तथा इसमें सफलता हासिल की। एफकैट चयन सूची में पारुल का नाम फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयनित हुआ। यह पूरे जिले व क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस स्वर्णिम अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह व प्रधानाचार्य अमित चौहान ने विद्यालय की पूर्व छात्र पारुल दांगी को माला पहनाकर तथा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उनके पिता को भी विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह ने तथा प्रधानाचार्य अमित चौहान ने माला पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि गेटवे परिवार को अपनी इस होनहार बेटी पर गर्व है। साथ ही हमारी पारुल बिटिया, फ्लाइंग ऑफिसर विद्यालय के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर संजय शर्मा, प्रतिभा राज व आनंद चौधरी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button