मवाना पुलिस ने जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
ा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह,उप निरीक्षक विकास शर्मा,कांस्टेबल विनीत कुमार,कांस्टेबल महताब अली मौजूद रहे।

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। आलाधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह के कुशल नेतृत्व में मवाना पुलिस द्वारा थाना मवाना पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 85/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम में वांछित चल रहे शातिर अपराधी जावेद उर्फ भूरा पुत्र महफूज उर्फ चाटू निवासी फलावदा रोड मौहल्ला मुन्नालाल को सुभाष चौक कल्या मवाना से गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति को 22 मई को एक महीने के लिये जिला बदर किया गया था आदेश की तामील के बाद भी अन्तर्गत जनपद सीमा में ही निवास कर रहा था। जिसके विरुद्ध थाना मवाना पर अन्तर्गत धारा 10 गुण्डा अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह,उप निरीक्षक विकास शर्मा,कांस्टेबल विनीत कुमार,कांस्टेबल महताब अली मौजूद रहे।


