हल्दीराम रेस्टोरेंट के समीप देहरादून डिपो की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के हाईवे पर हल्दीराम रेस्टोरेंट के समीप देहरादून डिपो की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे। यह बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी।

मंसूरपुर। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के हाईवे पर हल्दीराम रेस्टोरेंट के समीप देहरादून डिपो की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे। यह बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी। इस दुर्घटना में दो यात्रियों को मामूली चोट आई है,बाकी सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया।दुर्घटना की जानकारी मिलने पर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक रेशम पाल सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही हाईवे एंबुलेंस अथॉरिटी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। यात्रियों ने इस कार्य के लिए थाने के एसएस आई रेशम पाल सिंह की जमकर प्रशंसा की।सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली रवाना करा दिया गया था।
वहीं दूसरी और हाईवे पर शाहपुर मोड़ के समीप एक ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में माल से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। डीसीएम चालक ने बताया कि डीसीएम पलट जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है,इसमें शीशे सहित अन्य सामान भरा हुआ था।सभी सामान टूटकर चकनाचूर हो गया है।


