परीक्षितगढ़ में एक मकान का ताला तोड़ अज्ञात बदमाशों ने हजारों की नगदी व जेवर लेकर फरार
परीक्षितगढ़ के मोहल्ला बान मंडी में एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश हजारों की नगदी व लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ के मोहल्ला बान मंडी में एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश हजारों की नगदी व लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वही नगर में दिनदहाड़े हुई चोरी से नगर वासियों में पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त है। नगर के मोहल्ला बान मंडी निवासी वरुण पुत्र धनीराम जो व्यापारी है।

वह गुरुवार दोपहर अपनी रिश्तेदारी में के यहां ग्राम ऐची गए थे तथा उसे समय मकान का ताला लगा हुआ था लेकिन उनके वापस लौटने पर अज्ञात बदमाशों में मकान का ताला तोड़कर मकान में रखें₹8000 की नकली सोने का मंगलसूत्र दो अंगूठी एक चैन सहित चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए दोपहर बाद करीब 3:00 बजे पीड़ित जब घर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर सभी सामान बिखरा व उलट पलट हुआ पड़ा था पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की वहीं पीड़ित में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

बता दे की एक सप्ताह पूर्व भी नगर में दिनदहाड़े ही एक व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी हुई थी पुलिस उसका भी अभी खुलासा नहीं कर सकी है वहीं एक और दिनदहाड़े चोरी हो गई व एक ही सप्ताह में यह दूसरी वारदात है दिनदहाड़े चोरी होने से नगर वासियो में पुलिस के प्रति भारी रोस व्याप्त है परीक्षितगढ़ में दिन प्रतिदिन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं व नगर में चोरो के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

