uttar pradesh

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने दिया ज्ञापन

जिला मुरादाबाद तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम बथुआ खेड़ा में चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय पर बुलाई गई।

बुलंदशहर(दीपक पंडित)। मुरादाबाद एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू ने बताया कि महिला प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आयुषी सिंधु तेवतिया के आह्वान पर जिला मुरादाबाद तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम बथुआ खेड़ा में चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय पर बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर व संचालन आयुषी सिंधु तेवतिया ने किया। बैठक के दौरान बथुआ खेड़ा में चल रहे मुद्दे पर युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी, महिला प्रदेश अध्यक्ष आयुषी सिंधु तेवतिया, मंडल अध्यक्ष मेरठ सोनू तेवतिया मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष शकील अहमद, एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें। बैठक के दौरान तय किया गया कि बथुआ खेड़ा में चल रहे धरने को लेकर कल दिनांक 14 जून 2024 को एक ज्ञापन जिला अधिकारी मुरादाबाद को सौंपा जाएगा तथा आवश्यक तत्वों से अवगत कराया जाएगा एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्नि वीर योजना जो लगातार भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन के द्वारा मांग की जा रही है कि 4 वर्ष के बाद 75 से 80% अग्नि वीर सैनिकों को लगातार नौकरी में रखा जाए या अग्नि वीर योजना समाप्त हो घर भेजने वाले अग्निवीर सैनिकों के लिए भी दूसरी नौकरी रोजगार सुनिश्चित हो अग्नि वीर सैनिकों को पूर्व की तरह महंगाई भत्ते विकलांग पेंशन दी जाए व 4 वर्ष के बजाय नौकरी 10 वर्ष कम से कम की जाए ऐसा नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर जिला अध्यक्ष हापुड अभिषेक तेवतिया, जिलाध्यक्ष सहारनपुर कुददूस त्यागी, नफीस मेवाती, विजेंद्र फौजी, भंवर सिंह सिरोही, गौरव चौधरी, काजल चौधरी, एडवोकेट सुहेल खान, एडवोकेट राजन सिंह, एडवोकेट प्रतीक सिंह विष्णु चौधरी सुदेश प्रधान आदि दर्जनों कार्यकर्ता व अधिवक्ता मौजूद रहे। महिला प्रदेश अध्यक्ष आयुषी सिंधु तेवतिया ने सभी का आभार व्यक्त किया धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button