Uncategorized

जिलाधिकारी व एसएसपी ने ईद-उल-जुहा, मोहर्रम एवं कांवड यात्रा तथा शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु की बैठक

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा समस्त प्रबुद्धजन एवं धर्म गुरूओ से भी अपील की गयी कि स्थानीय स्तर पर सामाजिक सदभाव बढाने एवं प्रत्येक व्यक्ति, धर्म, संप्रदाय, त्यौहार आदि का सम्मान करने

मेरठ। आज रिजर्व पुलिस लाईन बहुउद्देशीय हॉल में जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की उपस्थिति में ईद-उल-जुहा, मोहर्रम एवं कांवड यात्रा तथा शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु केन्द्रीय शांति समिति/संबंधित अधिकारियो के बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रबुद्धजनो/धर्मगुरूओ द्वारा विद्युत व्यवस्था, सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था आदि समस्याओ से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियो को व्यवस्थाओ को दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा समस्त प्रबुद्धजन एवं धर्म गुरूओ से भी अपील की गयी कि स्थानीय स्तर पर सामाजिक सदभाव बढाने एवं प्रत्येक व्यक्ति, धर्म, संप्रदाय, त्यौहार आदि का सम्मान करने तथा आपसी सहयोग एवं समन्वय स्थापित रहे इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी दी गयी जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि कि ईद-उल-जुहा के दिन खुले में कुर्बानी न करें तथा अवशेष को खुले में न फेंके। उन्होने कहा कि ईद-उल-जुहा की नमाज ईदगाह के अंदर ही पढ़ी जाये। उन्होने कहा कि अफवाह फैलाने वालो पर कडी नजर रखी जाये।

इस अवसर पर नगर आयुक्त डा0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात कमलेश बहादुर, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेश मोहन सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित अलग-अलग क्षेत्रो से आये हुये धर्म गुरू, प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button