सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट ने स्लम एरिया के बच्चों को बांटा फ्रूट्स
सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पिछले पांच सालों से स्लम एरिया के लिए सुरीत एक मिशन के तहत बहुत से कार्य किए जा रहे हैं।

बागपत। सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा पिछले पांच सालों से स्लम एरिया के लिए सुरीत एक मिशन के तहत बहुत से कार्य किए जा रहे हैं।

सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट एक मिशन एक चैरिटी के अंतर्गत स्लम एरिया में बच्चों और महिलाओं को उनकी जरूरत की चीजें प्रोवाइड करवाती है।
कभी महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन,सेनेटाइजर,साबुन,कोलगेट,टूथब्रश,बिस्कुट,चिप्स, कापियां, स्कूल बैग और पौष्टिक आहार प्रोवाइड करवाया जाता है।
इसी मिशन के चलते स्लम एरिया में बच्चों को फ्रूट्स वितरण किया गया। सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की फाउंडर नेशनल प्रेजिडेंट रशमीत कौर बिंद्रा का कहना है कि वह पूरी कोशिश करती है कि सभी मेम्बर्स के साथ और सहयोग से वह स्लम एरिया में बच्चों और महिलाओं को उनकी जरूरत की चीजें प्रोवाइड करवा सके। सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट लगातार अपने मिशन को पूरा कर रहा है और रशमीत कौर बिंद्रा का कहना है कि इस मिशन में अगर थोड़ा थोड़ा भी सभी अपना सहयोग डालते रहे तो स्लम एरिया की जरुरतें पूरी की जा सकती है।


