Uncategorized

संजीव बालियान के खिलाफ पर्चे बांटने पर संगीत सोम को मिला 10 करोड़ मानहानि का नोटिस

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा नेता संगीत सोम का विवाद बढ़ता जा रहा है। संजीव बालियान द्वारा संगीत सोम को शिखंडी बताए जाने के बाद उनके द्वारा संजीव बालियान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये गए।

मुजफ्फरनगर: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा नेता संगीत सोम का विवाद बढ़ता जा रहा है। संजीव बालियान द्वारा संगीत सोम को शिखंडी बताए जाने के बाद उनके द्वारा संजीव बालियान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये गए। इस बीच संजीव बालियान ने अपनी ही पार्टी के नेता संगीत सोम को 10 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजकर लीगल कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि संगीत सोम की प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को प्रेस नोट बांटे गए, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने, आस्ट्रेलिया में जमीन खरीदने, हरियाणा में हुए पूर्व विधायक नफे सिंह हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण देने समेत 20 संगीन आरोप लगाए हैं। संगीत सोम के लेटर पैड से प्रेस नोट बांटे गए। संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि इस दौरान कौन यहां पर आकर यह प्रेस नोट बांट गया। जिसके बाद मंत्री के मित्र संजीव खरदू ने संगीत सोम को मानहानि का नोटिस भेजा है।

1. बालियान ने पांच वर्षों के कार्यकाल में अवैध तरीके से विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार किया है। नजदीकी लोगों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।
2. श्रीराम पोटास फैक्टरी का खाद्य का सैंपल फेल होने के बाद भी धड़ल्ले से बिकता रहा है। सरकारी पद के अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर खाद्य कम्पनी इफको को अपनी कम्पनी का काॅन्ट्रेक्ट कराकर करोड़ों की कमाई की गई।
3. लोकसभा क्षेत्र के तालाबों की खुदाई के नाम पर भ्रष्टाचार किया। इसकी जांच होनी चाहिए।
4. जानसठ, शुक्रताल के शुक्रतीर्थ में 2023 में 600 बीघा और 200 बीघा जमीन अपने नजदीकियों के नाम से खरीदी गई।
5.डेयरी विभाग के मंत्री पद का लाभ लेते हुए मुजफ्फरनगर के ग्राम बहेड़ी में दूध का चिलर प्लांट लगवाया।
6. बालियान के माता-पिता गत वर्ष दो बार आस्ट्रेलिया दौरे पर गए। बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी गई।
7. फरवरी 2024 इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या में भी डाॅ. बालियान का नाम जोड़ा गया था। उन पर हमलावरों को संरक्षण व पीड़ित के परिजनों पर झूठे मुकदमे लगवाने का आरोप लगा था।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button