Uncategorized

हनुमान चालीसा के पाठ में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

समाज सुधार सेवा समिति जवाहरपुर मेवला द्वारा गांव के शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया।

बागपत। समाज सुधार सेवा समिति जवाहरपुर मेवला द्वारा गांव के शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया।

इसमें श्रद्धालुओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की। घर, परिवार की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओ ने जय श्री राम और भगवान हनुमान के जयकारे लगाये। पूरा मंदिर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। समाज सुधार सेवा समिति द्वारा समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जिसकी सभी लोग काफी प्रशंसा करते हैं। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला मनोज पहलवान राकेश आर्य महाराज सिंह प्रवेश मेवला प्रशांत गुर्जर वरुण मुंडेल जसराज सिंह रोहित मास्टर अरुण कुमार राहुल मुंडेल संदीप गुर्जर अक्की गुर्जर तुषार मुंडेल विनय कुमार भानु प्रताप अनुज अर्जुन आदि समेत काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button