राज्य

9 करोड़ 85 लाख रुपये से सुधरेगी बागपत के गांवों की दशा

बागपत। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 15वें वित्त आयोग की किस्त जारी कर दी है। जिसके तहत बागपत जिले की 244 ग्राम पंचायतों में 9 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च होंगे। सभी ग्राम पंचायतों के खातों में किस्त का पैसा पहुंच चुका है। सबसे अधिक पैसा असारा ग्राम पंचायत को मिला है। वहां 14 लाख 56 हजार रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे।
डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि इस धनराशि से गांवों में सेनिटेशन, ड्रिंकिंग वाटर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक धनराशि असारा ग्राम पंचायत को 14 लाख 56 हजार रुपये जारी की गई है। इसके अलावा सरूरपुर कला को 12 लाख 33 हजार, बामनौली को 10 लाख 26 हजार, डौला को 12 लाख 18 हजार, काठा को 9 लाख 90 हजार, बावली को 9 लाख 43 हजार, ढिकौली को 9 लाख, मवीकला को 5 लाख 60 हजार, बड़ागांव को 5 लाख 49 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई। उन्होंने बताया कि अन्य ग्राम पंचायतों को भी आबादी के अनुसार धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले ग्राम प्रधानों और सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
—————-
विश्व बंधु शास्त्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button