uttar pradesh

78वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण

इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। साथ ही सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हर देशवासी के लिए गर्व महसूस करने का दिन है। इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। साथ ही सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन को दौरान कहा कि ”राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित सभी ज्ञात और अज्ञात नायकों को श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान उत्साह के आयोजित किया जा रहा है। आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। कभी बीमारू राज्य के रूप में नाम था। राज्य सरकार समग्र विकास के लिए गरीब, अन्नदाता और नारी के उन्नयन के लिए पूरे क्षमता से काम कर रही है। 10 लाख युवाओं को उद्यम से जोड़ने के लिए योजना शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से 50 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पिछले कुछ सालो में हम आय दोगुनी करने में भी सफल रहे हैं। सात वर्ष में 56 लाख गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया। 1 करोड़ 86 लाख परिवार को रसोई उपलब्ध कराया। 15 करोड़ परिवार को राशन दिया जा रहा है। वहीं, योगी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में 5 शताब्दी के इंतजार को पूरा किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button