राज्य
Trending
72 छात्रों ने नहीं दी रिश्वत तो टीचर ने कर दिया फेल
रिश्वत न देने पर बीएड के 72 छात्रों को प्रैक्टिकल एग्जाम में फेल कर दिया गया। छात्रों के प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर आने के बाद भी, छात्रों से पैसे मांगे गए । स्टूडेंट्स ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद सभी को फेल कर दिया गया।
अलीगढ़ के कॉलेज से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यह राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी (RMPU) की एक ब्रांच का है। जिसमें 72 छात्रों ने कॉलेज पर करप्शन का आरोप लगाया। शिकायत के बाद मामलें की जांच की गई। सोमवार को इसकी रिपोर्ट आई। इसमें एग्जामिनर के तौर पर ड्यूटी करने वाले टीचरों को 2 साल के लिए परीक्षा से अलग रखा जाएगा।
जिन 72 छात्रों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगया है वह अतरौली के जयगिर्राज धरण यूनिवर्सिटी बेच 2021-2022 के फर्स्ट इयर के छात्र हैं। सभी को पास करने के लिए पैसे मांगे गए थे। जिनके अच्छे नंबर नही थे उन सबने पैसे दे दिए। जो पास हुए उन छात्रों ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके चलते 72 को फैल कर दिया। बच्चोें ने नाराजगी जताई और इसकी कंप्लेंट कर दी।
प्रैक्टिकल एग्जाम में अलीगढ़ के बीएड एकेडमिक के डॉ जितेंद्र कुमार और मुरादाबाद के हिंदू कालेज के बीएड डिपार्टमेंट के टीचर डॉ सुरेंद्र कुमार की ड्यूटी थी इन्होंने छात्रों से पैसे मांगे। जब सभी ने मना कर दिया तो इन लोगों ने छात्रों को फैल कर दिया। इन दोनों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें बेच 2022-23, बेच 2023-24 से हटा दिया है।
टीचरों पर कार्रवाई करने के साथ ही यूनिवर्सिटी ने छात्रों को भी राहत दी है। उनके प्रैक्टिकल एग्जाम दुबारा कराए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी नोडल कालेज राजकीय महाविद्यालय को दी गई है। एक हफ्ते के अंदर एग्जाम दुबारा कराए जाएंगे।



