राज्य
Trending

मिलान फाउंडेशन एवं अस्तित्व सामाजिक संस्था द्वारा बालिका शिक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन

पुरकाजी। मिलान फाउंडेशन एवं अस्तित्व सामाजिक संस्था द्वारा पंचायत घर भोजाहेड़ी में महिलाओं लड़कियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ जेंडर भेदभाव घरेलू हिंसा एवं बालिका शिक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लड़कियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे बालिका शिक्षा, जेंडर भेदभाव एवं घरेलू हिंसा पर आधारित नुक्कड़ नाटक, गीत एवं बच्चों ने भाषण के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत किया और शीतल एवं रवीना ने मंच संचालन किया खुशी की बात है कि यह कार्यक्रम की व्यवस्था गांव के लड़के जो हमारे कार्यक्रम मेरी परवाह से प्रभावित है ने के द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रूप मे ग्राम प्रधान पप्पू आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्यामकली , जेंडर चैंपियन कविता महिला लीडर गुड्डी, महिला लीडर बबीता एवं पवित्रा ने बेटियों को अपने विचार रखकर आशीर्वाद दिया।

अस्तित्व से शादाब ने अस्तित्व का परिचय देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुए सभा में उपस्थित महिलाओं बेटियों एवं स्टेकहोल्डर्स को संबोधित किया बताया कि बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े और संसाधनों के बंटवारे में उनके साथ बराबरी करें ताकि वह भविष्य में आगे बढ़े और अपने परिवार गांव समाज का नाम रोशन करें और साथ ही साथ कहा कि लड़कियों को फाइनैंशल ईयर इंडिपेंडेंट बनाएं ताकि बेटियां हिंसा मुक्त जीवन जी सकें रवीना ने अपने विचारों में कहा की बेटियां किसी से कम नहीं है बेटियों को चांद की तरह नहीं बल्कि सूरज की तरह चमकने की जरूरत है ताकि वह अपने मां-बाप का नाम रोशन कर सकें।शीतल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिलान फाउंडेशन द्वारा क्या-क्या कार्यक्रम चल रहा है के बारे में बताया कि लड़कियों को मंच के द्वारा शिक्षा एवं जेंडर भेदभाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भोजाहेड़ी की लड़कियां लखनौती की लड़कियां एवं भैसानी की लड़कियां शामिल रही।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शीतल रवीना पवित्रा गुड्डी बबीता मुस्कान सिमरन दुर्गा एवं शीतल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button