delhi

6 महीने पहले रिटायर हुआ CISF जवान… बेटे से कहासुनी के बाद जो हुआ, पूरे घर में छा गया मातम

दिल्ली से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां उत्तराखंड जाने के लिए तैयार हो रहे परिवार के एक बुजुर्ग पिता की उसके ही बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे तिमारपुर के एमएस ब्लॉक के पास हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या हुआ था?
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला उस समय का है जब परिवार ने उत्तराखंड के अपने पैतृक घर जाने के लिए टेम्पो किराए पर लिया था। परिवार सामान लोड कर रहा था। इसी दौरान, पिता सुरेंद्र सिंह (60 वर्ष) जो सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक थे, आगे की सीट पर बैठने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन बेटे दीपक (26 वर्ष) इससे नाखुश था। दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हो गई कि कौन आगे की सीट पर बैठेगा।

धीरे -धीरे ज्यादा बढ़ गई बहस
बहस इस बात पर थी कि पिता सुरेंद्र सिंह आगे की सीट पर बैठना चाहते थे, क्योंकि पीछे सामान लोड कर रहे थे। बेटे दीपक को यह रास नहीं आया। बात इतनी बढ़ गई कि दीपक अपने पास रखी पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाल ले आया। उसने बिना सोचे-समझे अपने पिता पर गोली चला दी। गोली उनके चेहरे के बाएं गाल पर लगी, जिससे वह खून से लथपथ हो गए। घटना के तुरंत बाद गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने गोली की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। देखा कि खून में लथपथ सुरेंद्र सिंह जमीन पर पड़े थे। साथ ही, कुछ लोग उनके बेटे दीपक से बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने मौके से आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। बंदूक के साथ 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक दीपक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी। यह पूरी घटना उस समय हुई जब परिवार उत्तराखंड जाने की तैयारी कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button