crimeराज्य

50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

कैराना। एक व्यक्ति ने दो लोगों पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने तथा न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से शिकायत की गई है।
गांव पंजीठ निवासी अफसर ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में उस पर जानलेवा हमला किया गया, जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद उस पर दबाव बनाकर 50 हजार रुपये ले लिए गए थे। आरोप है कि अब फिर से उससे रंगदारी के रुप में 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसके लिए गांव के ही दो लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं, जो रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आरोप है कि आरोपी प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी भी करते हैं, जिनकी एक गाड़ी झिंझाना थाना पुलिस द्वारा भी पकड़ी गई थी। एक ट्रक मुजफ्फनगर के थाने में हैं। पीड़ित ने कार्यवाही की गुहार लगाई है।
———————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button