crime
Trending

5 साल के मासूम की हत्या,भूसे में पड़ा मिला शव

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या मामला सामने आया है।

अमेठी। अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया है। दरअसल शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या मामला सामने आया है। हत्या के बाद मासूम का शव भूसे में पड़ा मिला।मासूम के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे।

घटना शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे शिवरतन सिंह से सामने आई है। जहाँ मासूम की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी समेत थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में मासूम का नाम प्रिंस बताया जा रहा है। पूछताछ में अनिल कुमार यादव ने बताया कि उनका बेटा प्रिंस शाम के 5:30 बजे घर से बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था, लेकिन घंटों हो जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने प्रिंस की तलाश शुरू की। साथ ही गांव के लोग भी प्रिंस को ढूंढने में जुट गए।

लेकिन मासूम नहीं मिला। देर रात मासूम प्रिंस का शव घर से थोड़ी दूर भूसे के ढेर में पड़ा मिला। मासूम के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे।

एसएसपी दिनेश सिंह अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक मासूम के परिजनों और गांव वालों से पूछताछ की पुलिस की। पड़ताल में अभी तक कोई भी आरोपी सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button