uttar pradesh

40 फीट गहरे कुएं में गिरा मोबाइल, निकालने गए तीन दोस्तों की मौत, वजह जान हर कोई दंग

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान फोन कुएं में गिरने के बाद उसे निकालने गए तीन दोस्तों की मौत हो गई। बता दें कि कुएं में मौजूद जहरीली गैस को तीनों युवकों की मौत की वजह माना जा रहा है।

तफ्सील से जानिए पूरा मामला 
यह दुखद और चौंकाने वाला मामला जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला पोपी गांव का है। दोपहर करीब 1 बजे तीन युवक—ध्रुव (25), उसका चचेरा भाई अजय (28) और दोस्त चंद्रवीर—कुएं के पास बैठे थे। इसी दौरान ध्रुव का मोबाइल फोन कुएं में गिर गया। ध्रुव उसे निकालने के लिए कुएं में उतर गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसके बाद अजय और फिर चंद्रवीर भी उसकी मदद के लिए एक-एक करके कुएं में उतर गए, लेकिन कोई भी बाहर नहीं निकल पाया।

दमकल विभाग ने निकाले शव
जब तीनों युवक बाहर नहीं आए, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरी। करीब 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

क्या है मौत की असली वजह ? 
अपर जिला अधिकारी विशु राजा ने बताया कि शुरुआती जांच में कुएं में मीथेन गैस का रिसाव होने की बात सामने आई है। इस गैस के कारण तीनों का दम घुट गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button