uttar pradesh

‘35000 लाओ पास करा दूंगा…’ मेडिकल में अनफिट अभ्यर्थी को फिट कराने की आड़ में पुलिसकर्मी ने वसूले रुपए, SP ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिपाही ने अभ्यार्थी को मेडिकल में पास कराने का झांसा दिया और उससे 35 हजार रुपये ले लिए। अभ्यर्थी मेडिकल में फेल हो गया। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया। अधिकारियों ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर सिपाही के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया।

मेडिकल परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थी ने सिपाही को 35 हजार रुपए दिए
उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए बुलंदशहर पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। जहां डॉक्टरों की टीम रोजाना अभ्यार्थियों का मेडिकल परीक्षण कर रही है। मेडिकल परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थी मनीष ने सिपाही को 35 हजार रुपये दिए थे, लेकिन वह मेडिकल में अनफिट हो गया। जिसके बाद मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही गजेंद्र के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं, आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

PunjabKesari

मेडिकल परीक्षण में डाक्टरों ने मनीष को अनफिट बताया
एसपी सिटी शंकर प्रसाद
ने बताया कि अभ्यर्थी मनीष से पैसे लिए गए थे। मेडिकल परीक्षण में डाक्टरों ने मनीष को अनफिट बताया है। उसे बाद में मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया। मेडिकल से बाहर आने पर गजेंद्र ने उससे पास कराने के ​एवज में 35 हजार रुपये की मांग की। सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुमित मलिक को सौंपी गई है। निष्पक्ष मेडिकल जांच को देखते हुए मौके पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी वहां से हटा दी गई है, उनकी जगह दूसरे पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button