3 बच्चों वाली महिला चोर; काम मांगने के बहाने करती है घरों में एंट्री, बच्चे भी चुपके से उठाते है कीमती समान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक तीन बच्चों वाली महिला चोर सामने आई है। वह अपने तीन बच्चों के साथ कालोनियों में घूमती है और काम मांगने के बहाने घरों में घुस जाती है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक तीन बच्चों वाली महिला चोर सामने आई है। वह अपने तीन बच्चों के साथ कालोनियों में घूमती है और काम मांगने के बहाने घरों में घुस जाती है। घर में घुसकर वह पलक झपकते ही लोगों का कीमती सामान उठा लेती है। इस काम में बच्चे भी उसका साथ देते है और चुपके से समान उठा लेते है।
कॉलोनियों में घूमती हुई महिला यह ध्यान रखती है कि किस घर का गेट खुला है। घरों का खुला गेट देखकर वह बच्चों के साथ घर में घुस जाती है। अगर कोई सामने आ जाए तो महिला उससे काम मांगने लग जाती है, लेकिन अगर कोई नहीं दिखता तो चुपके से घर का कीमती सामान उठाकर ले जाती है। लोगों ने बताया कि महिला के साथ बच्चे होने के कारण पहले तो उस पर शक नहीं हुआ। लेकिन, कई सीसीटीवी फुटेज में यह नजर आ रहा है। CCTV देखने के बाद क्षेत्रीय लोग हैरान हैं। CCTV में साफ नजर आ रहा है, कि महिला बच्चों के साथ बहुत चतुराई से चोरी की घटना को अंजाम दे रही है। CCTV में देखा गया कुछ घरों में महिला खुद जाती है और बच्चे बाहर निगरानी करते है।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना को लेकर थाना ठाकुरगंज में तहरीर दे दी गई है। लोगों का कहना है कि बदलते हुए समय के साथ चोरी का पैटर्न भी बदल गया है। पहले के समय में लोग दीवार फांदकर चोरी की करते थे, अब दूसरे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अब चोर सीधा गेट से ही घर में घुस रहे है। चोरी करने के लिए महिला और बच्चों का सहारा लिया जा रहा है। घर के अंदर से वही सामान चोरी करते हैं जो आसानी से बैग में आ जाए जिसमें मोबाइल, ज्वेलरी, नगदी और छोटे कीमती सामान शामिल हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में जानकारी नहीं है, संज्ञान में आने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।




