28 सितंबर को राजधानी लखनऊ में गूंजेगी स्वरों की महक एक साथ एक मंच पर उतरेंगे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के स्वर लोकगायिका
आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश,संगीत अकादमी एवं वाईब्रैंट फोक आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी लखनऊ द्वारा संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में 28 सितंबर 2022 को राज्य स्तरीय मेगा कंसर्ट का भव्य आयोजन किया जा रहा है

हापुड़। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश,संगीत अकादमी एवं वाईब्रैंट फोक आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी लखनऊ द्वारा संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में 28 सितंबर 2022 को राज्य स्तरीय मेगा कंसर्ट का भव्य आयोजन किया जा रहा है,जिसमें उत्तरप्रदेश के सभी 75 जिलों से एक प्रतिष्ठित महिला गायिका का चयन कर आमंत्रित किया गया है।इसी क्रम में जनपद हापुड़ से राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षिका एवं शानदार गायिका डॉ. रेणु देवी का भी चयन करके सादर आमंत्रित किया गया हैं।यह जानकारी कार्यक्रम संयोजिका सुप्रसिद्ध लोक गायिका वंदना मिश्रा ने दी और बताया कि उत्तरप्रदेश में यह एक अनूठा कार्यक्रम हो रहा है जिसमें 75 जिलों की 75 महिला गायिकाएं एक साथ एक मंच पर स्वर बिखेरेंगी।कार्यक्रम में अपनी संस्कृति के साथ-साथ नारी शक्ति की छटा भी बिखरेगी।
कार्यक्रम में 18 से 90 वर्ष तक की आयु वर्ग की शास्त्रीय, उपशास्त्रीय व लोक गायिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल व दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित कई कैबिनेट मंत्री आदि अनेक गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
यह कार्यक्रम लखनऊ के गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है।


