260 मरीजों की जांच हुई 30 मरीजों की आंख के ऑपरेशन होंगे 65 मरीजों को चश्मा वितरण किया गया
रमाला। रविवार को चौधरी कुन्दन सिंह इंटर कॉलेज बासौली में संस्था के संस्थापक , सूबेदार स्व0 कालू राम जी की स्मृति में निशुल्क आंखों के कैम्प का आयोजन ए डी के जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा के तत्वाधान में किया गया। कैम्प का शुभारंभ डॉक्टर्स का स्वागत कर सत्यवीर सिंह तोमर ने किया । कैम्प में कुल 260 लोगो की आंखों की जांच परीक्षण किया गया जिनमे से 30 रोगियों को मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन के लिये चुना गया। जिन रोगियों की नजर कमजोर थी उन्हें चस्मा एवं दवाइयां वितरित की गयी। कैम्प में डॉ राम, डॉ आलम, ने अपनी टीम के आसिफ, सुधीर कर्ण, विनीत धामा, के साथ कैम्प कार्य किया। कैम्प के सफल आयोजन हेतु चौ0 कुन्दन सिंह कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग रहा तथा मौके पर, पूर्व प्रधान सतेंद्रपाल, वर्तमान प्रधान पति जितेंद्र पहलवान , संजीव कुमार, रणबीर, डॉ बालेन्द्र, आदि उपस्थित रहे।


