Uncategorized

26 जून को विकास भवन सभागार में होगा किसान दिवस का आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने बताया कि शासनादेश के परिपालन में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किया जाता है

मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने बताया कि शासनादेश के परिपालन में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किया जाता है, परन्तु आज 18 जून 2024 को किसान संगठनो से हुई वातो के क्रम में संगठनो द्वारा यह अवगत कराया गया है कि उनके ज्यादातर पदाधिकारी हरिद्वार यूनियन के समागम में गये है। इसलिए किसान दिवस माह के चतुर्थ बुधवार में आयोजन करने हेतु अनुरोध किया गया है।

उन्होंने बताया कि जून माह के किसान दिवस का आयोजन चतुर्थ बुधवार दिनांक 26 जून 2024 को समय 11.00 बजे से 01.00 बजे तक जिलाधिकारी महोदय मेरठ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किया जाना है, उन्होने संबंधित समस्त अधिकारियो को समय से किसान दिवस बैठक में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button