राज्य

25 महीनों से 80 करोड़ लोगों को मिल रहा है मुफ्त राशन: गोयल

नयी दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार पिछले 25 महीनों से 80 करोड़ लोगों को पांच-पांच किलोग्राम खाद्यान्न का वितरण कर रही है।

श्री गोयल ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम चलाया गया, जिसके तहत गरीबों को पिछले 25 महीनों में 100 करोड़ टन अनाज उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने इस योजना को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने गरीबों के कल्याण का ध्यान रखा है, उससे भारत ने पूरी दुनिया के लिए एक नयी पहल की शुरूआत की है और इससे उनके संवेदनशील नेतृत्व का पता चलता है।

श्री गोयल ने एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड पहल का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का विजन था। जिससे देश के 80 करोड़ लाभार्थियों को प्रौद्योगिकी के माध्यम से जोड़ा गया और उन्हें देश में कहीं भी रहते हुए अनाज उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस योजना की काफी सराहना की गयी है।

श्री गोयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत की स्थिति का आंकलन करते हुए कहा है कि मुफ्त अनाज दिए जाने की योजना का समूचे देश पर बड़ा प्रभाव पड़ा है और इससे गरीबी तथा असमानता घटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button