Healthगुड मॉर्निंग न्यूज़राज्य
भारतीय योग संस्थान के स्थापना दिवस पर सामूहिक योग साधना शिविर , योग शिक्षकों ने साधकों को दिया योग का प्रशिक्षण

शामली। दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट शामली द्वारा रविवार को भारतीय योग संस्थान के 56वें स्थापना दिवस पर सामूहिक योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षकों ने साधकों को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी।
रविवार को भारतीय योग संस्थान के 56वें स्थापना दिवस पर दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट द्वारा सामूहिक योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षकों नीलम शर्मा व शिक्षा शर्मा द्वारा साधकों को ताडासन, वृक्षासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, मर्कटासन आदि का अभ्यास कराया तथा उनसे होने वाले फायदों के संबंध में जानकारी दी। संस्थान के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि योग शरीर के लिए बेहद जरूरी है, योग से हमारे शरीर को विभिन्न बीमारियों से छुटकारा मिलता है और शरीर हष्ट-पुष्ट रहता है, इसलिए शरीर को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर रमेश बजाज, गिरीश गर्ग, श्रवण संगल, रिषिपाल गोयल, मनोज शर्मा, राजेश गुलाटी, रवि अग्रवाल, दीपक रोहिल्ला, दिनेश, प्रदीप पुंडीर, रोहन आदि भी मौजूद रहे।



