22-27 अप्रैल तक मुजफ्फरनगर के सर्विस क्लब में जुटेंगे देश और विदेश के टेनिस खिलाड़ी

मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब में जुटेंगे देश और विदेश के टेनिस खिलाड़ी, डॉ सुरेन्द्र प्रकाश मेमोरियल इंटरनेशनल टेनिस मास्टर द्वारा 400 पॉइंट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 22-27 अप्रैल के बीच किया जाएगा। जिसमें देश एवं विदेश के बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संस्था के सचिव विजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर का सौभाग्य है कि इस तरह का इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के टेनिस टूर्नामेंट दिल्ली मुंबई महाराष्ट्र और मद्रास जैसे बड़े राज्यों में होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस टेनिस टूर्नामेंट में महिला एवं पुरुष खिलाड़ी खेलेंगे अभी तक 218 खिलाड़ियों ने एंट्री करा दी है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में विश्व के टॉप 10 खिलाड़ियों में से नंबर 8 और नंबर 9 पर मौजूद भारतीय खिलाड़ी आदित्य राय और निखिल खन्ना मुजफ्फरनगर में होने जा रहे इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे।

डॉ सुरेन्द्र प्रकाश मेमोरियल इंटरनेशनल टेनिस के सचिव विजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जो कि 400 पॉइंट का है और यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अभी तक मुजफ्फरनगर में इतना बड़ा टेनिस टूर्नामेंट नहीं हुआ है। इतना बड़ा टेनिस टूर्नामेंट अभी तक दिल्ली मद्रास मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होता था। लेकिन पहली बार जिले में एक ऐसा टूर्नामेंट मिला जिसके बाद पूरे हिंदुस्तान में इसका नाम होगा। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में लगभग 218 लोग महिला एवं पुरुष दोनों कैटेगरी प्रतिभाग करेंगी उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ एंट्री इस बार टूर्नामेंट में देखने को मिल रही है। टूर्नामेंट में 2 लाख रु प्राइज मनी रखी गई है। सभी खिलाड़ियों को प्राइज मनी दिया जाएगा। और जो भी मेहमान देश और विदेश से मुजफ्फरनगर आएंगे उनको मुजफ्फरनगर की पहचान गुड उपहार स्वरूप दिया जाएंगा।
उन्होंने कहा कि इस टेनिस टूर्नामेंट में अमेरिका जापान और उजबेकिस्तान और हिंदुस्तान के कोने कोने से टेनिस प्लेयर खिलाड़ी पहुंचेंगे।

कार्यक्रम डायरेक्टर अमित प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता का प्रवेश को बंद है लेकिन किसी कॉलेज के छात्र टूर्नामेंट को देखने आना चाहते हैं तो उनके लिए कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी टूर्नामेंट का फाइनल 27 अप्रैल होगा और उसे ही दिन मुख्य अतिथि प्राइज वितरण करेंगे।

