Uncategorized

2 दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती पहुंची SSP कार्यालय, कहा में बालिग हूं खुद की शादी, माता-पिता से है जान का खतरा

बहसूमा। नगर के मोहल्ला बसी से दो दिन पूर्व अपने प्रेमी संग फरार हुई युवती पहुंची। एसएसपी कार्यालय कहां साहब मैं बालिक हूं अपनी मर्जी की हकदार हूं मैं खुद ही अपने प्रेमी संग शादी की है। मुझे माता-पिता एवं परिजनों से जान का खतरा बना हुआ है। एसएसपी ने बहसूमा थाना पुलिस को फोन मौके पर बुला लिया। पुलिस युवती को बरामद कर थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि 20 मई को मोहल्ला बसी से युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। जिसमें परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बुधवार को फरार हुई युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने बयान दर्ज कराये। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती को थाना ले आए। जहां उसके 161 के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। फरार हुए आरोपी प्रेमी प्रेमिका के बयान के आधार पर शुभम पुत्र सतपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। युवती ने अपने माता-पिता के खिलाफ जान का खतरा बताते हुए एक प्रार्थना पत्र भी दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button