
मेरठ। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अन्तर्गत जनपद में खाद्य सूक्ष्म उद्योग स्वामियों एवं गुड़ से सम्बन्धित नवीन उद्योग लगाने के प्रति जागरूक करने की दृष्टि से खाद्य सूक्ष्म उद्योग मेला कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी सर्किट हाउस परिसर मेरठ पर दिनांक 15.12.2022 को प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद मेरठ का उत्पाद गुड़ है। इस योजना के अन्तर्गत लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम रू0 10.0 लाख का अनुदान अनुमन्य है। उन्होने खाद्य सूक्ष्म उद्योग स्वामियों से अपील की है कि अपने उद्योगों को बढावादेने के उद्देश्य से मेले में प्रतिभाग करना चाहें। चूकिं उद्योग स्थापना में आने वाली समस्याओं एवं ऋण उपलब्धता के समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा भी मेले में प्रतिभाग किया जायेगा। प्राजेक्ट तैयार करने हेतु सी0ए0 एवं डी0आर0पी0 जनपदीय संसाधन पर्सन द्वारा प्राजेक्ट बनाने पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।


