देश-विदेश

पॉश इलाके में चौंकाने वाली वारदात- फेमस टिकटॉकर की गोली मारकर हत्या, घर का मेहमान ही निकला आरोपी

पाकिस्तान के इस्लामाबाद के पॉश इलाके G-13 में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पाकिस्तान के सोशल मीडिया हलकों में हलचल मचा दी है। टिकटॉक पर अपनी पहचान बनाने वाली सना यूसुफ की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि एक मेहमान था — जिसे सना खुद जानती थीं।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से अप्पर चितराल की रहने वाली सना को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला सुंबल पुलिस थाने के अंतर्गत आता है, जहां अब मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कई टीमें आरोपित की तलाश में जुट गई हैं।

हत्या की वजह अब भी रहस्य
पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल जांच कई एंगल से चल रही है — जिसमें व्यक्तिगत दुश्मनी, कोई पुराना विवाद, या भावनात्मक कारण भी शामिल हो सकते हैं। सना के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए PIMS अस्पताल भेज दिया गया है, जिससे आगे की जांच में मदद मिल सके।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद न सिर्फ इस्लामाबाद बल्कि पूरे पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सना यूसुफ की हत्या उन युवा सोशल मीडिया सितारों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही है, जो तेजी से प्रसिद्धि की ऊंचाईयों को छू रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान सार्वजनिक की जाएगी और कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button