बागपत। सभी नागरिक शिविर का लाभ उठाएं अभिमन्यु गुप्ता लायंस क्लब अग्रवाल मंडी एवं सकल अग्रवाल समाज बागपत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा शिविर के मुख्य संयोजक लॉयन अभिमन्यु गुप्ता एवं कपिल गुप्ता मनोज गोयल ने बताया बुधवार 14 दिसंबर 2022 प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक अग्रसेन भवन मेरठ रोड बागपत में इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल सेक्टर 62 गुरुग्राम के डॉक्टरों के द्वारा नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी चश्मे के नंबर भी निशुल्क दिए जाएंगे सभी को दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाएंगी एवं मोतियाबिंद के लेंस युक्त ऑपरेशन हेतु ई वाहन द्वारा इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल गुरुग्राम ले जाया जाएगा और 16 दिसंबर को वापस छोड़ा जाएगा गुरुग्राम में समस्त सुविधाएं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिक से अधिक स्त्री पुरुषों से लाभ उठाने की अपील करते हैं लायन पंकज गुप्ता लॉयन प्रवीण गुप्ता रीजन चेयरमैन लॉयन दीपक गोयल जॉन चेयरमैन एवं अग्रवाल समाज बागपत के समस्त पदाधिकारी शिविर को सफल बनाने में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।


