Uncategorized
Trending

14 दिन से गायब है पूरा परिवार, परिजन और ग्रामीणों ने एसएसपी से लगाई बरामदगी की ग़ुहार

मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ग्राम तुगलकपुर कमहेड़ा के ग्रामीणों ने परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पीड़िता कश्मीरी देवी ने शिकायत पत्र सौंपा।
पीड़िता कश्मीरी देवी ने बताया कि गत 24 अप्रैल से मेरा पुत्र और पुत्र वधू सहित दो बच्चे गायब है। जिनकी शिकायत थाना पुरकाजी में की गई है। लेकिन अभी तक पुलिस मैं कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिजनों ने अवगत कराया की इस सम्बन्ध में पहले भी कई बार शिकायत ही गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल मैं नहीं लाई गई। पीड़ित महिला ने अवगत कराया कि उनकी तरफ से पूरा परिवार परेशान है यदि वह ना मिले तो एसएसपी ऑफिस पर ही आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने बताया कि पुत्र और पुत्रवधु सहित दो पोते पिछले 14 दिनों से गायब है। गांव कमहेड़ा से पुरकाजी कस्बे मे आधार कार्ड निकलवाने और बच्चों के लिए किताबों लेने गया थे। उसके बाद से वापस है नहीं लौटे पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत थाना पुरकाजी में की लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button