Uncategorized
Trending

13 लाख न देने पर उत्पीडन करते हैं ससुरालिये, विवाहिता ने पति के साथ रहने से किसा साफ इंकार

गांव ताना निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के रूप में 13 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाने पर पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव ताना निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के रूप में 13 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाने पर पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पीडिता ने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहिए और तलाक लेना चाहती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव ताना निवासी प्रीति ने गढीपुख्ता थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 12 दिसम्बर 2018 को हरियाणा के पानीपत के मौहल्ला कुलदीप नगर निवासी गौरव पुत्र सतपाल के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने करीब ढाई लाख रुपये नकद भी दिए थे लेकिन शादी के दो माह बाद ही ससुरालियों ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट करनी शुरू कर दी। पीडिता का कहना है कि उसके परिजनों ने उसके नाम एक 100 गज का प्लाट भी कर रखा था जिसे ससुरालियों ने बिकवा दिया और उसके पैसे भी अपने पास रख लिए। ससुरालियों ने कई बार कागज पर उसके हस्ताक्षर भी कराए। अब उसका पति उससे 8 लाख रुपये की मांग कर रहा है और उसका ससुर भी अलग से 5 लाख रुपये मांग रहा है, जब उसने पैसा देने में असमर्थता जतायी तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही है। पीडिता का आरोप है कि पति व अन्य ससुरालिये ने उसे धमकी दी कि यदि उसने कोई पुलिस कार्रवाई की तो वह उसे मायके से नहीं ले जाएंगे और तलाक भी नहीं देंगे। इसी परेशानी में उसके पिता को दिल का दौरा भी पडा जिनका दिल्ली में उपचार चल रहा है। पीडिता ने कहा कि अब वह अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती और उससे तलाक चाहती है। ससुराल में रहने से उसे डर लगता है कि कहीं उक्त लोग उसकी हत्या न कर दें। पीडिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति गौरव, देवर जोनी, सौरभ, संदीप, ससुर सतपाल, सास राजेश व देवर की पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button