टॉप न्यूज़राज्य
Trending

12 रेल कर्मियों को भी मिला महाप्रबंधक पुरस्कार

पश्चिम रेलवे का 67 वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह चर्चगेट में आयोजित किया गया।

भावनगर। पश्चिम रेलवे का 67 वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह चर्चगेट में आयोजित किया गया। समारोह में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने भावनगर मंडल के 12 रेल कर्मियों को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र, मेडल तथा स्वच्छता एवं संरक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए मंडल को दो शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) माशूक अहमद ने बताया कि इस वर्ष मंडल को दो शील्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है। जिसमें पहला शील्ड वाणिज्य विभाग को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए अहमदाबाद मंडल के साथ तथा दूसरा शील्ड संरक्षा विभाग को संरक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए राजकोट मंडल के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।
वर्ष 2021-22 के दौरान बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए व्यक्तिगत रूप से बाबू अगस्टिन (सहायक कार्मिक अधिकारी), नरेश वी. वर्मा (सहायक परिचालन प्रबंधक) तथा प्रदीप एम. मणियार (सीनियर एसओ), तनवीर ए. एस. (उप मुख्य टिकट निरीक्षक), जोशी पार्थ कुमार (जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिक), नरेश जी भट्ट (सीनियर टेक्निशियन), संदीप चौर (सीनियर सेक्शन इंजीनियर), राणा लक्ष्मण (टीएम-II), राजेन्द्र कुमार राठोड (पीए टू डीआरएम), संदीप कुमार शर्मा (एसएम), दिनेश चंद मीणा (प्वाइंट्स मैन) एवं नवनीत कुमार (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) को महाप्रबंधक पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है।
डीआरएम मनोज गोयल एवं एडीआरएम सुनील और बारापात्रे ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button