Uncategorized
Trending

12 नवम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

राष्ट्रीय लोक अदालत में दाम्पत्य विवादो का निस्तारण प्री-लिटीगेंशन स्तर पर व आरबीट्रेशन के निष्पादन वादो का निस्तारण विशेष रूप से किया जायेंगा

मेरठ। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ विजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व माननीय कार्यपालक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देषानुसार दिनांक 12.11.2022 (शनिवार) को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दाम्पत्य विवादो का प्री-लिटिगेंशन स्तर पर तथा आरबीट्रेशन के निष्पादन वादो को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किये जाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होने आम जनता को अवगत कराते हुये बताया कि दिनांक 12.11.2022 (शनिवार) आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दाम्पत्य विवादो का निस्तारण प्री-लिटीगेंशन स्तर पर तथा आरबीट्रेशन के निष्पादन वादो का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण विशेष रूप से किया जायेंगा, ताकि अधिक से अधिक जनता को लाभान्वित किया जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button