12 दिसम्बर को बचत भवन में होगी जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक- जिला पूर्ति अधिकारी

मेरठ। जिला पूर्ति अधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/मवाना/सरधना, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी तथा जिला कृषि अधिकारी को अवगत कराते हुये बताया कि जनपद मेरठ के नगरीय क्षेत्रो में रिक्त उचित दर दुकानो के सापेक्ष आमंत्रित आवेदन पत्रो पर शासनादेश में दी गयी व्यवस्था के अनुसार उचित दर विक्रेता का चयन लॉटरी पद्धति के माध्यम से तथा मृतक आश्रित के रूप में उचित दर विक्रेता नियुक्ति किये जाने हेतु प्राप्त 03 आवेदन पत्रो पर विचार किये जाने के संबंध में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) की अध्यक्षता में बचत भवन कलेक्ट्रेट में अपरान्ह 01.00 बजे आयोजित की जानी निश्चित हुई है। उन्होने बताया कि आप उक्त चयन समिति के सदस्य है। उन्होने उप जिलाधिकारी सदर/मवाना/सरधना, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी तथा जिला कृषि अधिकारी से उक्त निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।


