Uncategorized
Trending

12 दिसंबर को बागपत खेल महोत्सव का जनता वेदिक डिग्री कॉलेज में शुभारंभ

बागपत (विनीत कौशिक)। बागपत खेल विकास अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री राज कमल यादव जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में बागपत खेल महोत्सव की तैयारियों के संबंध में संबंधित समिति के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बागपत खेल महोत्सव का शुभारंभ 12 दिसंबर 2022 को जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत में किया जाएगा जिसमें 12 खेल प्रतिभा करेंगे जिसमें 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत में एथलेटिक्स, कबड्डी ,वॉलीबॉल, 13 दिसंबर को शूटिंग रेंज जोहड़ी में एयर पिस्टल व राइफल शूटिंग, 13 दिसंबर 2022 को आर्चरी बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत, 13 दिसंबर से 15 दिसंबर बाबाशाहमल स्टेडियम बड़ौत में कुश्ती ,वुशू, 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बैडमिंटन जिला खेल कार्यालय बागपत 13 दिसंबर से 14 दिसंबर तक योगा जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत ,13 दिसंबर से 14 दिसंबर तक क्रिकेट, क्रिकेट स्टेडियम ग्राम काठा, 14 दिसंबर को जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत में टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम का समापन जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत में 15 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button